26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा विधायक के निर्माणाधीन मकान में तेरह वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार

Shahdol News । शहर के पॉश कहे जाने वाले एरिया पांडव नगर में पूर्व मंत्री व भाजपा के अनूपपुर विधान सभा से वर्तमान विधायक बिसाहूलाल सिंह के निर्माणाधीन मकान में एक तेरह वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है । जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी की पहचान 54 वर्षीय पंकज कटारे पिता प्रकाश चंद्र कटारे निवासी जैन मंदिर के पास थाना कोतवाली शहडोल के रूप में की गईं है। उक्त मकान का निर्माण काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है ,घटना के समय वहाँ कोई भी चौकीदार समय अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है।

मामले के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बीते सुबह पांडव नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा घर से सायकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी । तभी स्कूल के समीप आरोपी ने उसे रोका और उसे बहलाकर अपने साथ पूर्व मंत्री बिसाहूलाल के पांडव नगर स्थित निर्माणाधीना मकान में ले गया। वहां उसके साथ उसने दुराचार किया। इस बीच जब वह छात्रा को उस सूने मकान के अंदर लेकर जा रहा था तो आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने छात्रा को उक्त मकान के अंदर ले जाते देख लिया। जब तक पुलिस को इसकी सूचना दी गयी आरोपी अपने नापाक मनसूबे में कामयाब हो चुका था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन उसे वहीं पकड़ लिया गया।

काट चुका है सजा

जानकारी मिली है कि आरोपी पंकज कटारे पिता 54 वर्ष, पूर्व में भी दुराचार व पास्को एक्ट के मामले में जेल में सजा काट चुका है । वह कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए छात्रा के साथ फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों के अन्दर भी चिंता व भय उत्पन्न हो गया है ,वह भी अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता में पड़ गये हैं ।

वारदात के बाद उठे सवाल

शहर के पांडव नगर स्थित जिस जगह पर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया, वह एरिया शहर का पॉश इलाका कहलाता हैं। वहीं समीप ही जिले के एक पुलिस अधिकारी का भी शासकीय आवास हैं। इसके बावजूद आरोपी ने उस पॉश एरिता में बिना किसी भय के ऐसी वारदात को अंजाम दिया। जो कि कोतवाली पुलिस कि कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा हैं। शायद कोतवाली पुलिस कि निरंकुशता का ही परिणाम हैं कि आरोपी ने बीच शहर स्थित पॉश एरिया में ऐसी वारदात को बेखौफ़ होकर अंजाम दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है । लोग कोतवाली पुलिस के रवय्ये को लेकर भी सवाल खड़े कर रहें हैं । क्योंकी उक्त एरिया में एक बड़ी निजी स्कूल के साथ कन्या महाविद्यालय व पोलिटेक्निक कॉलेज भी मौजूद हैं। जहां हर दिन सैकड़ो छात्राए पढ़ने जाती हैं। जिससे अभिभावकों का चिंता में पड़ना जायज है ।

इस संबंध में शहर के समाज सेवी कैलाश तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि र ऐसी वारदात होना हम सभी के लिए व एक सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस कि निरंकुशता के कारण ही ऐसी वारदात बीच शहर में हुईं। वहाँ पोलिटेक्निक मैदान तथा स्टेडियम में शाम होते ही असामाजिक तत्त्वों नका जमघट लगना शुरू हो जाता है ,लेकिन कोतवाली पुलिस इस और ध्यान नहीं दे रही है । पुलिस को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाते हुए अपराधों को रोकने हर संभव उपाय करने चाहिए ,ताकि आमजन भय मुक्त होकर रहे ।

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading