21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मंदिर में जल चढ़ाने गई बालिका लापता

Jabalpur Latest News Today – जबलपुर जिले में अपहरण और गुमशुदगी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 16 वर्षीय बालिका मंदिर में जल चढ़ाने के लिए घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बालिका को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी के साथ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक बालक समेत दो युवतियां भी लापता हैं। रांझी थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय बालक, बरेला थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती और हनुमानताल क्षेत्र से भी 20 वर्षीय युवती के गायब होने की सूचना मिली है। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment