20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौके पर मौत

uttarkashi accident news, 14 अप्रैल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में सवार सभी तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल और अजय शाह पुत्र बरगी नाथ के रूप में हुई है। नौशाद और प्रवीण जैन देहरादून के निवासी थे, जबकि अजय शाह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के चौबेया के रहने वाला था, लेकिन उसका वर्तमान पता भी देहरादून था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन मोरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन डामटा के पास पहुंचा, चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित देवप्रयाग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई, जिसके कारण यह घातक दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के समय कार में एक महिला समेत छह लोग सवार थे। इस हादसे में महिला घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। बाकी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी मौके पर बुलाया गया था। एसडीआरएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू कर क्षतिग्रस्त कार को नदी से बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया था।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment