November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान मुरैना में हिंसा, फायरिंग में एक युवक की मौत, दो घायल

morena crime news

morena crime news, 15 अप्रैल : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुरैना जिले में आयोजित एक रैली सोमवार देर रात हिंसा की भेंट चढ़ गई। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगोना खुर्द गांव में हुई इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब जाटव समुदाय के लोग डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाल रहे थे और डीजे पर संगीत बजा रहे थे। वहीं, गुर्जर समुदाय के कुछ लोगों ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उनके घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा है, और तेज संगीत से परेशानी हो रही है।

छोटी सी कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों समुदायों के बीच पहले गाली-गलौज, फिर मारपीट और अंततः गोलीबारी तक मामला पहुंच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान गुर्जर समुदाय के कुछ युवकों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से जाटव समुदाय का एक युवक मौके पर ही मारा गया, जबकि एक अन्य युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। तीसरा युवक भी झड़प में घायल हुआ है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अब तक पीड़ितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, ताकि स्थिति और न बिगड़े। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी मुरैना से बुलाया गया है।

पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले रविवार को मुरैना जिले के डिमनी तहसील के द्वारकापुरा गांव में पानी को लेकर विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया था। दोनों पक्षों ने लाठियों से एक-दूसरे पर हमला किया और करीब 20 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इस झगड़े में कई लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment