20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दिग्विजय सिंह को हिंदू त्योहारों से दिक्कत है तो पाकिस्तान चले जाएं : विश्वास सारंग

भोपाल, 15 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। विश्वास सारंग का कहना है कि दिग्विजय सिंह को हिंदू त्योहारों से आपत्ति है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना पर बयान देते हुए सवाल उठाया था कि मस्जिदों के सामने डीजे बजाते हुए जुलूस निकालने की अनुमति क्यों दी जाती है?

इस बयान पर विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए तंज कसा है। विश्वास सारंग ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि दिग्विजय सिंह को हिंदू त्योहारों पर जुलूस निकालने पर आपत्ति है और मस्जिदों की इतनी चिंता है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह बहुसंख्यक समाज का देश है। यहां हिंदुओं के तीज-त्योहार नहीं मनाएंगे जाएंगे, तो क्या मनाया जाएगा?

विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति रामसेतु को तोड़ने का षड्यंत्र रचता है, राम मंदिर का विरोध करता है, भगवा आतंकवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल कर हिंदुओं और सनातन का अपमान करता है, जाकिर नाइक जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी के मंच पर जाकर उसका महिमामंडन करता है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?

उन्होंने आगे कहा कि अगर दिग्विजय सिंह ऐसी बातें कर रहे हैं, तो उन्हें खुद पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इस देश में हिंदुओं के तीज-त्योहार पर शोभायात्रा निकालने पर कोई रोक नहीं लगा सकता। इसके अलावा सीएम ममता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को पूरी तरह नष्ट करने का षड्यंत्र रच लिया है। बहुसंख्यक समुदाय का अपमान और कुठाराघात करना उनकी आदत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ममता ने पश्चिम बंगाल को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति में जिस राह पर पश्चिम बंगाल को ले जा रही हैं, वह देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment