23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वरुण, मृणाल और पूजा करेंगे यूके में दो महीने की शूटिंग ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए

मुंबई, 17 अप्रैल : बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मई में यूके रवाना होंगे, जहां वे अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की दो महीने लंबी शूटिंग करेंगे।

आईएएनएस से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी, “वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मई में यूके के लिए रवाना होंगे, जहां वे दो महीने तक अपनी कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग करेंगे। यह एक लंबा शूटिंग शेड्यूल है।”

फिल्म का शीर्षक “है जवानी तो इश्क होना है”, सलमान खान और करिश्मा कपूर की 1999 में आई फिल्म ‘बीवी नं. 1’ के गाने “इश्क सोना है” से लिया गया है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं।

22 मार्च को वरुण और पूजा ने अपनी ऋषिकेश शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक पोस्ट में दोनों ने कई तस्वीरें साझा की थीं — एक वीडियो में दोनों गंगा आरती करते नज़र आ रहे हैं, एक तस्वीर में पौधा सींचते दिखे और एक तस्वीर में वरुण माइक पर कुछ बोलते नजर आए।

कैप्शन में लिखा था:
“ऋषिकेश में शेड्यूल की शानदार शुरुआत… धन्य हैं हम। #HaiJawaniTohIshqHonaHai”

हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 90 के दशक की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से प्रेरित है।

इस प्रोजेक्ट को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वरुण और पूजा के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, कुब्रा सैत, मनीष पॉल, रोहित सराफ, राजीव खंडेलवाल, नितीश निर्मल और श्रीलीला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
वरुण ने इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में शुरू की थी।

वरुण धवन जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास अनुराग सिंह की वॉर ड्रामा फिल्म “बॉर्डर 2” भी है, जो 1999 के कारगिल युद्ध से प्रेरित है। इसमें उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे।
‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पूजा हेगड़े की अगली फिल्म “रेट्रो” है, जिसे कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा और निर्देशित किया है। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में उनके साथ सूर्या हैं।

वहीं मृणाल ठाकुर की बात करें तो वे जल्द ही एक्शन एंटरटेनर “डकैत” में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोजिट ‘मेजर’ फेम अदिवी सेश हैं।
इसके अलावा मृणाल को ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए भी लीड रोल में कास्ट किया गया है। साथ ही वे सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading