20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

अमेजन की ‘ऐप्पल डेज’ सेल में आईफोन 12 मिनी और अन्य डिवाइस पर मिल रही भारी छूट

बेंगलुरू, 13 फरवरी | अमेजन इंडिया नवीनतम आईफोन 12 मिनी, आईफोन 11 प्रो सीरीज और आईफोन 7 के साथ ही अन्य डिवाइस पर शानदार ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी अपनी ‘ऐप्पल डेज’ सेल्स के तहत ग्राहकों के लिए नए ऑफर पेश कर रही है, जो कि 17 फरवरी तक चलेगी। अमेजन ने शनिवार को कहा कि ग्राहकों को 5,410 रुपये की छूट के साथ 64,490 रुपये की कीमत पर आईफोन 12 मिनी मिल सकता है। इसके अलावा आईफोन 11 प्रो 82,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।

कंपनी वेलेंटाइन-डे के लिए भी विशेष ऑफर लेकर आई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 9,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रहा है, जो कि 14 फरवरी तक मान्य होगा।

अमेजन ने कहा, “एप्पल डेज के दौरान, ग्राहक आईपेड मिनी पर 6,000 रुपये तक की बचत करके नवीनतम ऐप्पल उत्पादों पर आकर्षक डील्स का आनंद ले सकते हैं और एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।”

कंपनी ने बताया कि चाजिर्ंग केस वाले एयरपॉड्स 2,000 रुपये की छूट के साथ 12,490 रुपये में भी उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा नए पेश किए जा रहे ऑफर के साथ आईफोन 7 (32 जीबी) 6,000 रुपये की छूट के साथ 23,990 रुपये में मिलेगा।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment