20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

यूके में आईपीएल कराने का इस इंग्लिश क्रिकेटर का आया ऑफर

India pakistan War – भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक अनोखा सुझाव देते हुए कहा है कि बचे हुए आईपीएल मैचों को यूके में कराया जा सकता है।

माइकल वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “क्या यह संभव है कि आईपीएल को यूके में पूरा किया जाए…? हमारे पास सभी जरूरी स्टेडियम हैं और भारतीय खिलाड़ी यहीं रह सकते हैं क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ भी खेलनी है… बस एक विचार है।”

गौरतलब है कि आईपीएल का 8 मई को हुआ मुकाबला—पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच—धर्मशाला में बीच में ही रोक दिया गया था, जब अचानक सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में ब्लैकआउट प्रोटोकॉल लागू किया गया।

अब बीसीसीआई के सामने कई विकल्प हैं, जिनमें टेस्ट सीरीज़ के बाद आईपीएल को फिर से शेड्यूल करना भी शामिल है। हालांकि, मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल को देखते हुए कोई भी फैसला लेने से पहले हालात पर नजर बनाए रखी जा रही है।








अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

Leave a Comment