20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

एक्सपर्ट ने ‘पाकिस्तानी ड्रोन अटैक की रणनीति’ समझाई, बताया कैसे भारतीय सेना उनकी कोशिशों को कर रही नाकाम

India pakistan news,10 मई। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को लगातार नुकसान हो रहा है फिर भी उसकी नापाक हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब भारत ने उसके तीन एयरबेस को टारगेट कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने कहा भारत का पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर अटैक करना बहुत जरूरी था। शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने इन तीन एयरबेस पर हमला किया है, यह काफी महत्वपूर्ण है। तीनों एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में स्थित हैं, जो भारतीय सीमा से करीब 100 से 300 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जिन एयरबेस को निशाना बनाया गया, उनमें से एक रावलपिंडी के पास है, जिसका इस्तेमाल वीआईपी उड़ानों के लिए किया जाता है। उन्होंने एयरबेस की अहमियत बताते हुए आगे कहा, “पीएम से लेकर बड़े-बड़े वीवीआईपी यहां से उड़ान भरते हैं। यहीं पर पाकिस्तान वायुसेना के परिवहन विभाग का मुख्यालय भी है। दूसरा बेस जिसमें पाकिस्तान ने मिसाइल स्टोरेज कर रखा है। यहां परमाणु हथियार भी हैं। तीसरे एयरबेस में फाइटर एयरक्राफ्ट भी हैं, इसीलिए, यह तीनों काफी महत्वपूर्ण हैं। भारतीय सेना, पाकिस्तानी सेना के दिल पर वार कर रही है।” पाकिस्तान की नापाक हरकत को उन्होंने एक रणनीति का नाम दिया। बोले- “यह ड्रोन भारतीय डिफेंस सिस्टम के गैप के बारे में जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। पाकिस्तान एक रणनीति के तहत यह जानना चाहता है कि भारत के डिफेंस सिस्टम में कहां खामी है। इसके बाद पाकिस्तान ड्रोन दाग सकता है। हालांकि, हमारी वायुसेना उनके सभी ड्रोन को तबाह करने में सक्षम है और हम कर भी रहे हैं। पाकिस्तान के ड्रोन जो भी भारत की ओर भेजे जा रहे हैं, उनकी एक की कीमत 50 हजार डॉलर है। वहीं, पाकिस्तान बीती दो रात से इलेक्ट्रॉनिक सेंसर डाटा इकट्ठा कर रहा है।”

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

Leave a Comment