July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी इंदौर, 10 मई (आईएएनएस)। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आया। इस ईमेल में होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

इसके साथ ही देश भर में स्लीपर सेल होने का जिक्र किया गया। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि पाकिस्तान से पंगा मत लो। इस ईमेल में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया। स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और उसने तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुकोगंज के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि यह ईमेल अधिकारी को आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद स्टेडियम को खाली कराया गया। जांच की गई, मगर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है कि ईमेल कहां से आया है और इसके पीछे कौन लोग हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि ईमेल को किसने भेजा है और यह किसी की शरारत तो नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात हैं। पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल व ड्रोन के जरिए हमले करने की कोशिश की। लेकिन, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान के उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एबीएम

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading