20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बोलीं अनुष्का शर्मा, ‘आपने हमेशा दिल की सुनी है’

मुंबई, 12 मई। भारत की सफेद जर्सी में अब विराट कोहली टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे। सोमवार को संन्यास का ऐलान कर विराट कोहली ने दुनिया भर में अपने फैंस को हैरान कर दिया। उनके इस फैसले पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विराट संग एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ”लोग तुम्हारे रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करेंगे… लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे… और वह अटूट प्यार, जो आपने इस खेल को दिया।

मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और समझदार, थोड़े और विनम्र होकर लौटे। आपको इस सबके बीच आगे बढ़ते देख मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे हमेशा लगता था कि आप इंटरनेशनल क्रिकेट से सफेद कपड़ों (टेस्ट फॉर्मेट) में विदा लोगे… लेकिन आपने हमेशा दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने इस अलविदा के हर पल को अर्न किया है।” विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की जानकारी अपने पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ब्लू कैप पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा।

इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा और ऐसी सीख दी जो मैं जीवनभर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलने में कुछ खास है। ये एक शांत, लंबा और धैर्य से भरा सफर होता है। ये छोटे-छोटे पल जो कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। अब जब मैं इस फॉर्मेट से विदा ले रहा हूं, तो मन भारी है लेकिन अंदर से सही लग रहा है। मैंने टेस्ट क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया, और इसने मुझे उससे कहीं ज्यादा लौटाया।” कोहली ने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं कृतज्ञता से भरा हुआ हूं। इस खेल के लिए, उन सभी साथियों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर उस व्यक्ति के लिए जिन्होंने मुझे इस सफर में सराहा। हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा।”

अन्य ख़बरें

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

Leave a Comment