23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

केरल: CPI-M विधायक ने कानून हाथ में लिया, वन विभाग की हिरासत से युवक को जबरन छुड़ाया

केरल में CPI-M के विधायक के.यू. जेनिश कुमार ने बुधवार को कानून को ताक पर रखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र कोन्नी में वन विभाग के कार्यालय में जबरन घुसकर वन अधिकारियों की हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को जबरदस्ती छुड़ा लिया।

इस दौरान विधायक ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की, उन्हें गालियां दीं और हिंसा की धमकी तक दे डाली। वायरल वीडियो में विधायक को अधिकारियों को ‘नक्सली हमला’ कराने और स्टेशन में आग लगाने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है।

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मी भी विधायक के साथ मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

बताया गया कि यह व्यक्ति एक अनानास किसान के लिए काम करता था, जिसकी जमीन पर हाल ही में एक बिजली के करंट से हाथी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था।

कोन्नी क्षेत्र जंगलों से सटा हुआ है और यहां अक्सर जंगली हाथियों का हमला होता है। किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तारों से ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

विधायक द्वारा की गई इस दबंगई और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर वन विभाग के अधिकारियों में नाराजगी है। इस मामले ने राजनीतिक दखल और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading