19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – 1.63 लाख रुपये की अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Crime News – पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को 2050 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसली में एक व्यक्ति अपने घर की परछी में बड़ी मात्रा में देशी शराब बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी श्रीमती गाजीवती पुसाम के नेतृत्व में टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर आरोपी जगदेव सिंह लोधी (उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम कुसली) पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के घर की परछी में खाकी रंग के 41 कार्टून में भरी 2050 पाव देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शराब दुकान की कलारियों से शराब खरीद कर उसे बेचने के उद्देश्य से जमा किया था। पुलिस ने मौके से सारी शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सोबरन सिंह, आरक्षक जाहर एवं मोहित की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। थाना बेलखेड़ा की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को ग्रामीण एसपी श्री सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment