23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुजरात : वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार हुआ शामिल

Vadodara News, 26 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यहां उनका विशाल रोड शो निकला जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार शामिल हुआ। कुरैशी परिवार ने पुष्पवर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस खास मौके पर सोफिया कुरैशी के परिवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने देखना हमारे लिए गर्व का पल है। कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आए और हमें उन्हें आमने-सामने देखने का मौका मिला।” उन्होंने अपनी बहन सोफिया कुरैशी की बहादुरी की तारीफ की। कहा कि निसंदेह इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है कि औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ने लिया।

हमारी बहनों ने दुश्मन देश को बता दिया कि वे किसी मर्द से कम नहीं हैं। साथ ही, कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शाइना सुनसारा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं खुद एक महिला हूं और इस बात को बखूबी समझ सकती हूं कि उन्होंने आज की तारीख में महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया है। आज महिलाएं अगर हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, तो निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाना चाहिए। अब सोफिया कुरैशी न सिर्फ मेरी बहन है, बल्कि अब वह पूरे देश की बहन है।”

प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबा था। इस रोड शो को ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया। इसी दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचा। कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं। सोफिया के पिता और दादा भी सेना में थे। सोफिया कुरैशी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से शादी की। सोफिया कुरैशी 1997 में भारतीय सेना में शामिल हुई थीं।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading