September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘रामायण’ के लिए नॉरिस से स्टंट सीख रहे यश, ‘लंकापति रावण’ के किरदार में आएंगे नजर

मुंबई, 29 मई। अभिनेता यश जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, वह रावण के किरदार के लिए ‘मैड मैक्स’ फेम मास्टर नॉरिस से स्टंट सीख रहे हैं।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यश ने ‘रामायण’ के लिए शूटिंग इसी साल शुरू की है। प्रोजेक्ट में ‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’, ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ और ‘द सुसाइड स्क्वाड’ के स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस को शामिल किया गया है। वह फिल्म के एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ करेंगे।

नॉरिस वर्तमान में भारत में हैं और यश के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, टीम ऐसे सेट को तैयार करने में जुटी हुई है, जो भव्य हो। ‘रामायण’ की कहानी पर नजर डालें तो यह भगवान श्री राम के 14 साल के वनवास पर आधारित है, जिसके दौरान लंकापति रावण उनकी पत्नी सीता का अपहरण कर लेता है, जिसके बाद युद्ध होता है।

इस फिल्म में युद्ध के दृश्यों को बड़े पैमाने पर फिल्माया जा रहा है। एक्शन कोरियोग्राफी जबरदस्त है। इन दृश्यों में ग्रीन स्क्रीन तकनीक और वीएफएक्स का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है।

दो भागों में बन रही इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। रणबीर और साई पल्लवी पहले ही मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं।

यश इस फिल्म में खास परिधानों में नजर आएंगे, जिन्हें हरप्रीत और रिम्पल ने डिजाइन किया है। खास बात यह है कि उनके कपड़े असली सोने की जरी से बनाए गए हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण का राज्य लंका सोने का नगर माना जाता था, इसलिए फिल्म में उनके परिधानों को भी उसी हिसाब से तैयार किया गया है।

‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग दीपावली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दीपावाली 2027 में आएगा।

‘रामायण’ में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी के साथ लारा दत्ता, सनी देओल और इंदिरा कृष्णा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड से साउथ तक… इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार,

Newsdesk

तापसी पन्नू एक ही जैसे किरदारों से झल्लाईं, बोलीं- अब मुझ पर जरा रहम कर लो

Newsdesk

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिली दूसरी फिल्म,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading