20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गौर सिटी सेंटर की 16वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मौके पर ही मौत

Greater Noida Suicide News – 30 मई । ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने 16वीं मंजिल के टैरिस एरिया से कूदकर आत्महत्या कर ली।


मृतक की पहचान आर्यन शर्मा (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र रामानंद शर्मा, निवासी अनिरुद्धपुर, बहेरी, जिला बरेली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन शर्मा ने अचानक बिल्डिंग की 16वीं मंजिल के टैरिस से छलांग लगा दी।



इसके बाद वह सीधा तीसरी मंजिल की बालकनी पर आकर गिरा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और युवक को तत्काल घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



सूचना पाकर थाना बिसरख पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है।



प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



पुलिस अब मृतक के परिवारजनों से संपर्क कर मामले की पृष्ठभूमि समझने की कोशिश कर रही है। आत्महत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। इसके अलावा एक सवाल यह भी उठ रहा है कि इस सिटी सेंटर में हर फ्लोर पर जाल क्यों नहीं लगाया गया था। इसके अलावा यह सवाल भी उठ रहा है कि बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं होते?

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment