September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

शिवपुरी – किन्नर गुरु की गला घोंटकर हत्या

करैरा कस्बे में बुधवार सुबह किन्नर समाज की मुखिया आशा किन्नर (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उनकी दो शिष्याओं नैना और आंचल किन्नर ने मिलकर की। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह गद्दी हासिल करना और निजी रंजिश बताई गई है।घटना वार्ड क्रमांक 6 स्थित आशा किन्नर के घर की है। सुबह एक शिष्या ने उनका शव पलंग पर देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। मौके से सीसीटीवी फुटेज भी मिला, जिसमें आरोपी नजर आए।एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पाया गया कि आंचल किन्नर अपनी स्विफ्ट कार से नैना किन्नर के साथ आशा किन्नर के घर पहुंची थी।

दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पूछताछ में नैना किन्नर ने बताया कि वह करैरा में रहकर बीते 5 साल से आशा के साथ काम कर रही थी। आशा उसे आयोजनों में जाने, भीख मांगने से रोकती थी और पैसे भी जबरन लेती थी। मारपीट करती थी और गद्दी किसी और को देने का डर भी बना हुआ था। इसी के चलते हत्या की योजना बनाई।हत्या की खबर फैलने के बाद नैना और आंचल मौके पर भी पहुंचीं और सबके सामने रोती रहीं ताकि किसी को शक न हो। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों से सच्चाई सामने आ गई।करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि आशा किन्नर की हत्या के मामले में नैना और आंचल किन्नर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading