July 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पूछा फैंस से सवाल, ‘अशोक स्तंभ’ के चारों शेरों का किया जिक्र

मुंबई, 31 मई। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा सवाल किया। उन्होंने अशोक स्तंभ के चारों शेरों का जिक्र करते हुए फैंस से पूछा कि क्या वे शेरों के वास्तविक अर्थ के बारे में जानते हैं? इंस्टाग्राम पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को निहारते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “क्या आप जानते हैं कि चारों शेरों का वास्तविक अर्थ क्या है?”

आपको बता दें कि अशोक स्तंभ भारत देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसे 26 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया था। प्रतीक को मुंडकोपनिषद से लिए गए आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ के साथ अपनाया गया था। राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ में कुल चार शेरों की प्रतिमा है, जो चार अलग-अलग दिशाओं में एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं। ये चारों शेर साहस, गर्व, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स : बंगाल चैप्टर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में चल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों से क्राउडसोर्सिंग रिसर्च की भी अपील की थी। फिल्म की कहानी 1946 के कोलकाता दंगों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। जबकि, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी निर्माता हैं। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading