20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में घुसी अफगान सेना, लगातार हो रहे हमले से जंग जैसे बने हालात

भारत के साथ ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी मार खाने के बाद पाकिस्तान पर एक और बड़ी मुसीबत आ गई है। बलूचिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की सेना ने हमला शुरू कर दिया। बीएलए का दावा है कि अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान के अंदर घुस गई है। बीएलए ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बॉर्डर पर बमबारी और टैंकों की तैनाती दिखाई गई है।
बताया जा रहा है कि पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों पर गोलीबारी की थी। इसके बाद अफगानिस्तान की ओर से तालिबान आर्मी ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है। रिपोर्टों के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हमला किया गया है। इस हमले का दावा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने किया है। घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध बढ़ गया है और सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पाकिस्तान सीमा से लगे चाघी में जंग
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह जंग पाक बॉर्डर से लगे चाघी जिले में शुरू हुई है। जहां पर पाकिस्तान और तालिबान फोर्सेज में तेज झड़प जारी है। दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी शुरू हो गई है। बीएलए ने ये भी दावा किया है कि तालिबान आर्मी ने पाक अधिकृत कश्मीर के रावलकोट पर भी हमला कर दिया है। वहीं लाहौर में ब्लैकआउट होने का भी दावा किया गया है। घटना के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई ग्रामीण इलाकों से नागरिकों के पलायन की खबरें भी सामने आ रही हैं, क्योंकि लोगों में किसी बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment