19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, ‘मेरी बेटी निर्दोष’

Sonam Raghuvanshi's father says, 'My daughter is innocent', accuses Meghalaya Police of cover-up

Indore Missing Couple News, 9 जून। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोमवार को नया मोड़ तब आया जब कथित तौर पर लापता चल रही पत्नी सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या में सोनम का हाथ रहा है। वहीं, सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ऐसा नहीं कर सकती।

सोमवार को मीडिया से बातचीत करने के दौरान सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, “मेरी बेटी निर्दोष है। मुझे अपनी बेटी पर भरोसा है। वह अपने पति को नहीं मार सकती है। उस पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं।”

देवी सिंह ने बताया कि गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम ने अपने भाई को फोन किया था। इसके बाद ढाबा मालिक से बात हुई। सोनम के भाई ने इसकी जानकारी गाजीपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी, वो अपने पति को क्यों मारेगी। राजा और उसकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस पर कई सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “मेघालय पुलिस, प्रशासन शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची। हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करने की सोच रहे थे। मेघालय पुलिस कहानियां गढ़ रही है।

सीबीआई जांच शुरू होने दीजिए, पुलिस स्टेशन (मेघालय में) के सभी अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे। जब तक सीबीआई जांच इस मामले में शुरू नहीं होती है, हम चुप नहीं बैठने वाले हैं।”

बता दें, सोमवार की सुबह प्रदेश पुलिस की पीठ थपथपाते हुए मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला। लिखा, “राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस।“

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment