41.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- ‘सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश’

Raja Raghuvanshi Murder Case Latest News, 9 जून। राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर बीते पल के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही राजा की हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम जिस शख्स को प्यार करती थी उसका नाम राज कुशवाहा था और वो उससे पांच साल छोटा था। शादी से पहले उसके साथ रिलेशनशिप में था और सोनम ने उसके साथ मिलकर राजा को खत्म करने की साजिश रची। नवविवाहिता सोनम ने ही मेघालय को हनीमून के लिए चुना था और टिकट बुक कराई थी।

सोमवार को मेघालय डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने दावा किया कि पत्नी (सोनम) ने ही हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया। वहीं, ‘सोनम के सरेंडर’ को लेकर उठी तमाम खबरों के बीच गाजीपुर एसपी इराज राजा ने मीडिया को बताया, ” उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि सोनम नाम की महिला वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर काशी ढाबा पर मौजूद है। हम मौके पर पहुंचे और उसे बरामद किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में ले जाया गया। हम मध्य प्रदेश पुलिस और मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं। उनकी टीमें जल्द ही यहां पहुंचने वाली हैं। वे आगे की जांच करेंगे।

सोनम ने अपने परिवार के सदस्यों से बात की, जिन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित किया। संबंधित पुलिस मेघालय में हुई घटना की जांच करेगी।” उत्तर प्रदेश एडीजी अमिताभ यश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया है कि सोनम ने खुद अपने परिजनों को फोन करके बताया कि वह बनारस गाजीपुर मुख्य मार्ग के पास स्थित काशी ढाबा पर है। यह जानकारी उसके परिजनों ने इंदौर पुलिस को दी। इंदौर पुलिस ने तुरंत यूपी पुलिस को सूचित किया, फिर गाजीपुर पुलिस ने उसे करीब साढ़े तीन बजे लोकेशन से बरामद कर लिया। मेडिकल जांच कराने के बाद वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस को सूचना दी गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज कुशवाह की पहचान हत्या के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है। कॉल रिकॉर्ड डिटेल खंगाली जा रही है। जिसमें कथित तौर पर राज और सोनम के बीच बातचीत का पता चला है। ये इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस के संयुक्त अभियान में अहम सुराग साबित हुआ है। इन निष्कर्षों के आधार पर राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया था। उस पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि उसका आत्मसमर्पण कई राज्यों की जांच के दबाव का नतीजा था। हत्या को अंजाम देने के आरोपी तीन लोगों – विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को कथित तौर पर सोनम और राज कुशवाहा ने राजा को मारने की सुपारी दी थी।

 

यह भी पढ़े –  सोनम रघुवंशी ने दबाव में आत्मसमर्पण किया: मेघालय पुलिस

यह भी पढ़े – सोनम रघुवंशी के सरेंडर के बाद माँ बोलीं – “जानना है कि राजा को किसने मारा”    

यह भी पढ़े – सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, ‘मेरी बेटी निर्दोष’

यह भी पढ़े – राजा रघुवंशी हत्या मामला : पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, मेघालय के सीएम ने दी जानकारी

अन्य ख़बरें

आसनसोल में कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, कहा- ‘बंगाल में लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा

Newsdesk

तेलंगाना : चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 कोच में लगी आग, आलेर स्टेशन के पास मचा हड़कंप

Newsdesk

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading