30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शर्मिष्ठा पानोली मामला : कोलकाता पुलिस ने शिकायतकर्ता वजाहत खान को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 10 जून। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में वजाहत खान के खिलाफ सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस ने बताया कि वजाहत खान 1 जून से फरार था, उसे कई छापों के बाद हिरासत में लिया गया था, क्योंकि वह बार-बार पुलिस के समन का जवाब देने में विफल रहा था।

पूछताछ के लिए अपने गार्डन रीच घर पर तीन बार समन मिलने के बावजूद वजाहत खान पुलिस के सामने पेश होने से बचता रहा और उन्हें खोजने के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पनोली को 30 मई को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया था, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी को लेकर मुस्लिम बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाते हुए सांप्रदायिक टिप्पणी की थी।

बाद में वीडियो को हटा दिया गया और पनोली ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने पनोली को गिरफ्तार कर लिया और बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

वजाहत खान ने पनोली के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण का आरोप लगाते हुए शुरुआती शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद वह कथित तौर पर अपने पिता के साथ छिप गया। 2 जून को श्री राम स्वाभिमान परिषद द्वारा उसके खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई, जिसमें उस पर हिंदू देवताओं, धार्मिक प्रथाओं और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए अपमानजनक, भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया।

बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में कानून की छात्रा हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद संस्थान ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी जिसकी शिकायत पर हुई थी, अब पुलिस ने उस वजाहत खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading