May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुजरात : अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, कई यात्री थे सवार

Air India Plane Crash Today, 12 जून। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कई यात्री सवार थे। दरअसल, 133 से ज्यादा यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है।

प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस यात्री विमान में क्रू मेंबर समेत 133 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से भारी धुआं उठ रहा था, जिसे वस्त्रपुर के कुछ हिस्सों सहित कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में चिंता फैल गई है।

इस हादसे को लेकर एयर इंडिया की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी गई। उन्होंने लिखा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एअर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।” इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को मिलेगा उनका हक। प्रमोशन, 8वें वेतन आयोग लाभ और सुविधाओं के लिए मजदूर कांग्रेस का संकल्प”

Newsdesk

लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बनते हैं सच्चे खिलाड़ी”। मरकाम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading