20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Air India plane crashed in Ahmedabad : कार्यक्रम बीच में छोड़ विजयवाड़ा से अहमदाबाद रवाना हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री

Air India Plane Crashed in Ahmedabad Today, 12 जून। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस यात्री विमान में क्रू मेंबर्स समेत 242 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना के बाद रेस्क्यू का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई171 लंदन जा रहा था। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे।

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही बचाव दल की टीमों को भी घटनास्थल पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के भी फ्लाइट में सवार होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, जो कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा में थे, विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

मंत्री ने अपने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और अब वे व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी करने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। वे त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित करने के लिए डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर मौजूद हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। हम हाई अलर्ट पर हैं। मैं खुद स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है और घटनास्थल पर चिकित्सा व राहत सहायता जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।” विमान हादसे के बाद सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और बचाव व राहत अभियान जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में करीब 1200 बेड का इंतजाम किया गया है। इस बीच, विमान दुर्घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात की। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

 

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment