20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुड

अहमदाबाद विमान हादसा : ‘कन्नप्पा’ की टीम ने ट्रेलर रिलीज की डेट टाली

Air India Plane Crash Today in Gujarat, 12 जून। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए पैन-इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ की टीम ने अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने शुक्रवार को इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट को भी रद्द कर दिया है।

फिल्म के मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना। इस खबर से मेरा दिल टूट गया है। गहरे दुख के साथ हम ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल रहे हैं और इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट को भी रद्द कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन के गैटविक हवाई अड्डा जा रहा था। जानकारी के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा, “अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से स्तब्ध हूं।मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन और इमरजेंसी एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।” उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है। कई घायल यात्रियों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हैं। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच शुरू हो गई है। अधिकारियों ने लोगों से बचाव कार्यों में बाधा न डालने और क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment