23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स, वेबसाइट को किया ब्लैक

नई दिल्ली, 12 जून। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद शोक व्यक्त करते हुए टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इंस्टाग्राम एवं एक्स और वेबसाइट को ब्लैक कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर ‘लोगो’ की जगह ब्लैक कर दिया है। वहीं, वेबसाइट के होम पेज पर ‘एआई 171’ ब्लैक थीम के साथ अंकित कर दिया है।

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी। हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे 23 से 13.39 आईएसटी पर उड़ान भरी।

इसके कुछ देर बाद ही मेडे कॉल जारी किया गया था, लेकिन कॉकपिट से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ। विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एयर इंडिया के लंबे समय से पायलट हैं और उनके पास 8,200 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव था। वहीं, फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर ने 1,100 घंटे उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है।

प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।”

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading