30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कौन थे कैप्टन सुमीत सभरवाल जिनकी अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत, पिता से किया था ये वादा

Sumeet Sabharwal – लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 171 के क्रैश में मुंबई के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल की मौत हो गई। हादसे से पहले उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को “मेडे” कॉल देकर इमरजेंसी की सूचना दी थी, लेकिन विमान कुछ ही पलों में रडार से गायब हो गया।

82 वर्षीय पिता के साथ पवई स्थित जलवायु विहार में रहने वाले कैप्टन सभरवाल अविवाहित थे और हाल ही में उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वे नौकरी छोड़कर उनका पूरा ध्यान रखेंगे।

डीजीसीए के अनुसार, सभरवाल के पास 8,200 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था। हालांकि उनके साथियों का मानना है कि उनकी असल उड़ान अवधि इससे कहीं ज्यादा थी, जो मौजूदा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाई है।

एक सहकर्मी ने बताया, “वे बेहद शांत स्वभाव के, मेहनती और अनुशासित पायलट थे। उन्होंने एयरबस A310, बोइंग 777 और ड्रीमलाइनर जैसे बड़े विमान उड़ाए थे।”

स्थानीय विधायक दिलीप लांडे भी शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि जब भी वे ड्यूटी पर जाते, अपने पिता का ध्यान रखने की अपील करते थे। अब उनके बुजुर्ग पिता अकेले रह गये

मुंबई से उड़ान भरने वाले नौ चालक दल के सदस्यों में से एक कैप्टन सभरवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं – वह कॉल जो उन्होंने लंदन पहुंचने के बाद करने का वादा किया था, अब कभी नहीं आएगा।

अन्य ख़बरें

मेघालय का अनोखा रत्न ‘सेवन सिस्टर्स फॉल्स’, प्रकृति की शक्ति और सुंदरता समेटे सात जलधाराएं

Newsdesk

बिहार : अचानक हुई बारिश से गर्मी से राहत, यातायात में बाधा

Newsdesk

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र ‘फिजूलखर्ची’: भाजपा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading