25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के बघराजी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, कार्रवाई के निर्देश

Jabalpur Local News – जबलपुर ज़िले के बघराजी क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें पान के टपरे पर खड़े एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। आरोपी जितेन्द्र पटेल और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल बघराजी चौकी ले जाया गया, जहां उसने शिकायत की, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित युवक और उसके साथी जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और कुंडम थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है। घायल युवक का बयान दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट: वाजिद खान

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading