20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनीमून मर्डर केस: मेघालय पुलिस ने इंदौर में 20 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ

Honeymoon murder case–मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम (SIT), जो राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को इंदौर पहुंची थी, अब तक सोनम और राज कुशवाहा के परिजनों सहित लगभग 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

परिजनों के अलावा, मेघालय पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी की प्लाईवुड फैक्ट्री का भी दौरा किया और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की, जो सोनम और हत्या के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को जानते थे।

गिरफ्तार आरोपियों — सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों — से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उन्होंने पूरी हत्या की योजना इंदौर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में बनाई थी।

जिस रेस्टोरेंट में हत्या की साजिश रची गई थी, उसके मालिक पर भी संदेह जताया जा रहा है।

गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में रेस्टोरेंट के मालिक जय सोनी ने कहा, “मुझे इस सनसनीखेज मर्डर केस के बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली। रोज़ाना कई ग्राहक आते हैं, इसलिए मैं किसी को पहचान नहीं पाता। हाँ, एक कोना है जहाँ लोग लंबे समय तक बैठते हैं, लेकिन हम सिर्फ ऑर्डर लेते हैं और सर्व करते हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या मेघालय या इंदौर पुलिस ने रेस्टोरेंट में पूछताछ की, तो उन्होंने कहा, “अभी तक नहीं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर पुलिस आती है तो हम पूरा सहयोग करेंगे। इस घटना ने पूरे इंदौर शहर की छवि को धूमिल किया है। हम उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराएंगे।”

बुधवार को मेघालय पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के इंदौर स्थित निवास का दौरा किया और उनके परिजनों से पूछताछ की।

इसके अलावा, पुलिस टीम मंगलवार रात राजा रघुवंशी के घर भी गई थी और उनकी मां समेत परिजनों से मुलाकात की थी।

करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में, पुलिस ने पूछा कि सोनम का व्यवहार कैसा था जब वह राजा के घर में तीन दिन रही थी।

गौरतलब है कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। सोनम 13 मई तक राजा के घर पर रही थी। इसके बाद वह 14 मई को अपने मायके लौट गई थी। फिर 21 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय रवाना हुए थे।

← Back

Thank you for your response. ✨

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment