September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई: जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से दो युवक गिरफ्तार

मुंबई, 27 June। एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के मुताबिक दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे।



मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण इलाके से आए थे। दोनों को जीशान सिद्धीकी से मिलना था। दोपहर 12:30 बजे दोनों जीशान सिद्दीकी के ऑफिस पहुंचे। ऑफिस में मौजूद लोगों से दोनों ने जीशान सिद्धीकी से मिलाने की बात कही, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसलिए वे शाम तक रुके रहे। इसके बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से पुलिस को फोन गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। दोनों का मसाले का छोटा सा व्यापार है, जिसमें उन्हें नुकसान हुआ है। इसी वजह से वे जीशान सिद्दीकी से आर्थिक मदद मांगने के लिए वह आए थे। यही वजह थी कि जीशान के ऑफिस से मना किए जाने के बाद भी वे उनसे मिलने के लिए कार्यालय के बाहर 3-4 घंटे तक इंतजार करते रहे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी। गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में हिरासत में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading