36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजन

‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर आउट, ‘निर्भीक योगी’ की दिखी कहानी

Ajay the Untold Story of Yogi, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ के दमदार टीजर को फिल्म मेकर्स ने बुधवार को जारी कर दिया। रवींद्र गौतम के निर्देशन में तैयार फिल्म के टीजर में ‘निर्भीक योगी’ की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है। यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है। टीजर में योगी आदित्यनाथ के साहस और बदलाव की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ता है।

टीजर में योगी के ‘जनता दरबार’ को दिखाया गया है, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की अस्थिर राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है और यह दिखाती है कि कैसे एक संन्यासी व्यवस्था को बदलने के लिए सामने आता है। फिल्म मेकर ऋतु मेंगी ने बताया, “यह टीजर उस साहसी कहानी की झलक है, जो पुरानी व्यवस्था को चुनौती देती है।

योगी एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ सुधारक भी हैं, जो भ्रष्ट तंत्र को बदलने की ताकत रखते हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि वे ऐसी कहानी चाहते हैं, जो साहस और उद्देश्य से भरी हो।” एक्टर अनंत विजय जोशी ने ‘योगी’ के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है। उनकी एक्टिंग संयम और जोश का मिश्रण है, जो दर्शकों को प्रभावित करती है। टीजर में शानदार सिनेमैटोग्राफी, प्रभावी डायलॉग्स और उच्च स्तर की प्रोडक्शन क्वालिटी भी दिखाई देती है।

फिल्म में परेश रावल, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण ऋतु मेंगी ने किया है और फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। इसकी कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

12 शांति समझौतों और 10 हजार उग्रवादियों के आत्मसमर्पण से बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: सीएम सरमा

Newsdesk

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading