20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

नेपाल में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने प्रदर्शन करते 6 लोग हिरासत में

धनगढ़ी, 23 फरवरी (आईएएनएस)| नेपाल की कंचनपुर पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ता शारदा चंद समेत छह लोगों को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे एक दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय मांगते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली एक औद्योगिक परिक्षेत्र की आधारशिला रखने के लिए वहां पहुंचे थे। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, गिरफ्तार झालरी एरिया पुलिस ऑफिस में रखे गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने टी-शर्ट दान की थी, जिसमें लिखा था- “निर्मला के हत्यारे कहां हैं?” और “निर्मला को न्याय।”

निर्मला पैंटा के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद में उसकी हत्या कर दी गई। 27 जुलाई, 2018 को कंचनपुर के भीमदत्त नगर पालिका के एक गन्ने के खेत में उसका शव मिला था। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या में शामिल रहे लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह पैंटा के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज करे।

ओली ने कहा, “मुझे खुशी है कि पुलिस भागीरथी भट्टा के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को नामजद करने में सक्षम है। मैं चाहता हूं कि पुलिस निर्मला के गुनहगारों के खिलाफ जांच तेज करे और अपराधियों को नामजद करे।”

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment