21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने भरवेली में नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण

Madhya Pradesh News – मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को बालाघाट जनपद के ग्राम भरवेली में 64 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों की आबादी 5,000 से अधिक है, वहां दो सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। साथ ही, 10 से 12 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर में उपयंत्री का कार्यालय स्थापित किया जाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी और समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए।

इस मौके पर जिले के कलेक्टर श्री मृणाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा लिल्हारे, जनपद अध्यक्ष श्री फूलचंद सहारे, उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल बिसेन, सरपंच श्रीमती गीता अनिल बिसेन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत भवन हर पंचायत की प्राथमिकता

श्री पटेल ने कहा कि भरवेली जैसी सक्षम ग्राम पंचायतों में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त भवन बनने से पंचायत व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश की हर पंचायत को चरणबद्ध तरीके से अपना पंचायत भवन मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भरवेली जैसे गांवों को दो सामुदायिक भवनों का भी लाभ मिलेगा।

जल गंगा अभियान और पौधारोपण पर जोर

मंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान में बालाघाट जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि (प्रदेश में तीसरा स्थान) की सराहना की। साथ ही बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सरकारी भूमि पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

“एक बगिया मां के नाम” अभियान की घोषणा

उन्होंने आगामी “एक बगिया मां के नाम” अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए 1 एकड़ भूमि पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत महिला समूहों को 3 वर्षों में कुल 3 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना भी है।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री पटेल ने भरवेली पंचायत भवन के निर्माण में सरपंच श्रीमती गीता बिसेन और उनकी टीम के प्रयासों की विशेष सराहना की और इसे ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment