July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रील्स या टेनिस अकादमी, क्या है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताई सच्चाई

रील्स या टेनिस अकादमी, क्या है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताई सच्चाई

Radhika Yadav Murder News, 12 जुलाई। हरियाणा के गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में पिता का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। रील्स या टेनिस अकादमी, क्या है राधिका हत्याकांड का कारण? पुलिस ने सच्चाई बताई। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि घटनास्थल से गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। एक दिन के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड दी गई है। अबतक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि रील्स या वीडियो इस हत्याकांड का कारण बना। यह वीडियो काफी पुराना है। परिजनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बेटी राधिका यादव द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से पिता नाराज थे।

पिता दीपक यादव ने कई बार टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी राधिका यादव नहीं मानी। इस पर पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया गया। टेनिस अकादमी के केयरटेकर तनु सिंह ने कहा कि राधिका यादव सुबह-शाम यहां 2 बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग के लिए आती थी। वह शांत स्वभाव और मिलनसार थी। वह शालीनता से बात करती थी। राधिका के पिता कभी उसके साथ यहां नहीं आए। राधिका यादव हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस के रिमांड पेपर की डिटेल्स के अनुसार, हत्या में शामिल पिस्तौल के कारतूस बरामद करने हैं। दीपक यादव की लाइसेंस पिस्तौल के साथ मिले कारतूस रेवाड़ी के पास अपनी जमीन पर रखे मिले। घर से डीवीआर सीज किया गया है।

पहली मंजिल पर जाने के रास्ते में ही सीसीटीवी लगा है। स्पेशल टीम बुलाई है, आरोपी दीपक के सामने ही सीसीटीवी डीवीआर की जांच होगी। दीपक पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाना है। सोशल मीडिया की भी जांच करनी है। राधिका की सोशल मीडिया प्रोफाइल गायब है, उसकी जांच करनी है।

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में पिता ने 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पिता-पुत्री के बीच टेनिस अकादमी को लेकर तीखी बहस हुई। बहस के दौरान दीपक ने लाइसेंसी पिस्तौल से राधिका पर गोली चला दी, जिनमें से एक गोली उनकी गर्दन में और दो पीठ में लगीं। गोली लगने के बाद राधिका जमीन पर गिर पड़ी। चाचा कुलदीप यादव ने राधिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading