20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 3 बजे बम से उड़ाने की धमकी, बताया- 4 आरडीएक्स आईईडी रखे

Maharashtra News – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी बीएसई को ईमेल के जरिए भेजी गई है। पुलिस ने बताया कि ईमेल में कहा गया है कि बीएसई टावर बिल्डिंग में 4 आरडीएक्स इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखे गए हैं, जिसे 3 बजे उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता लेकर पहुंच गए हैं।

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले ने ‘कॉमरेड पिनरई विजयन’ नामक ईमेल आईडी से धमकी दी है। विजयन केरल के मुख्यमंत्री और वामपंथी नेता हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे टॉवर की गहन तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मिला है। ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी है। फिलहाल, माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारत न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(1)(बी), 353(2), 351(3), 351(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई के अलावा दिल्ली के 2 कॉलेजों द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन विभाग की टीम और विशेष स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। स्कूल और कॉलेज का परिसर खाली करवा दिया गया है। अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। कल भी 3 स्कूलों को धमकी मिली थी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment