20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कर्नाटक सीएम पद विवाद : श्रीशैल पीठ के जगद्गुरु का बयान- हाईकमान निभाए वादा, डीके को मिले मौका

बागलकोट, 16 जुलाई। श्रीशैल पीठ के जगद्गुरु चन्ना सिद्धराम पंडिताराध्य ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई आपसी समझौता हुआ था तो हाईकमान को अब उस समझौते को लागू करना चाहिए। अगर सहमति बन जाती है तो आलाकमान को डीके को मुख्यमंत्री पद दे देना चाहिए। श्रीशैल पीठ के जगद्गुरु चन्ना सिद्धराम पंडिताराध्य बागलकोट के अमीनगड में मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच प्रतिस्पर्धा है, लेकिन अगर पहले से कोई सहमति बनी थी तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे पास यह जानकारी नहीं है कि सरकार गठन के समय क्या समझौता हुआ था, लेकिन अगर कोई सहमति बनी थी तो उसे लागू किया जाना चाहिए।

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही अनुभवी और कुशल राजनेता हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करना सभी नेताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि सत्ता को लेकर खींचतान। यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद की चर्चा तेज हो रही है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को ढाई साल होने वाले हैं।

ऐसे में डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस विधायकों का एक धड़ा ‘ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री’ फॉर्मूले की याद दिलाता है, जबकि सिद्धारमैया के पक्ष में खड़े विधायक नेतृत्व परिवर्तन से स्पष्ट मना करते हैं। उनका दावा है कि सिद्धारमैया 5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन डीके शिवकुमार उस समय रेस में आगे थे। बीते दो साल में अक्सर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में इसको लेकर खींचतान है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment