19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

लिफ्ट में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, तीन लोग हिरासत में

Greater Noida News, 16 जुलाई। ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में मारपीट के कई मामले सामने आते रहते हैं। सोसाइटी के निवासियों से कभी गार्ड की मारपीट, तो कभी पार्किंग को लेकर विवाद की घटनाएं होती रहती हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मिग्सन विन सोसाइटी से आया है। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात सोसाइटी की एक लिफ्ट के अंदर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे और इसी के चलते मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लिफ्ट में किस तरह से गाली-गलौज और लात-घूंसे चल रहे हैं। इतना ही नहीं, लिफ्ट के बाहर भी कुछ लोग इस झगड़े को देख रहे थे और उनमें से कुछ ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सोसाइटी में रहने वाले अन्य चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा किन कारणों से शुरू हुआ और इसमें किन-किन लोगों की प्रत्यक्ष संलिप्तता थी।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment