19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पानी के तेज बहाव में फंसी स्कूली वैन, बच्चों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Rajasthan News – राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। उदयपुर रोड पर स्थित होटल लेक एलपी के पास लखेला तालाब का तटबंध टूटने से केलवाड़ा इलाके में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इस तेज बहाव में एक स्कूली वैन फंस गई, जिसमें 10 बच्चे सवार थे।

जानकारी के अनुसार, वैन में पानी भरने के बाद दो बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए पास के एक पेड़ पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत और बचाव दल ने सभी बच्चों और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

इस भयावह घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैन पानी में डूबी हुई दिख रही है और कुछ बच्चे डर के मारे पेड़ पर चढ़कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। वैन में पानी भरने से बच्चे और स्टाफ बुरी तरह से घबरा गए थे और चीख रहे थे।

इससे पहले, इसी क्षेत्र में परशुराम महादेव रोड पर बने पुल से एक मंदबुद्धि महिला तेज बहाव में बह गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का वेग इतना अधिक था कि वे सफल नहीं हो सके।

लगातार भारी बारिश के कारण कुंभलगढ़-सायरा मार्ग को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। दोनों ही घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात कर दिया गया है, जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मौसम विभाग ने पहले ही आज राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अति भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment