30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – “नशे से दूरी, है जरूरी” – जबलपुर में 15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान जोश और संकल्प के साथ जारी, स्कूलों, बस्तियों और चौराहों तक गूंजा जागरूकता का संदेश

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार और पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के तहत प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी, है जरूरी” नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत जबलपुर जिले में भी जोरदार जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन ने शहर व ग्रामीण अंचलों के समस्त थानों के माध्यम से जन-जागरूकता की श्रृंखला शुरू की है, जिसका प्रभाव समाज के हर वर्ग पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

स्कूलों-कॉलेजों से लेकर चौराहों तक चला अभियान, बच्चों से बुजुर्ग तक ने ली “नशामुक्ति” की शपथ

इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्कूल-कॉलेजों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों, हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और यातायात चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, रैली, मानव श्रृंखला, पम्पलेट वितरण, जन संवाद, वीडियो संदेश और विचार गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

22 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जबलपुर के सभी थानों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नशे से दूरी रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस दौरान हजारों लोगों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर नशा उन्मूलन का संदेश दिया।

अधिकारियों की अगुवाई में शहरभर में जागरूकता का सैलाब

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), श्रीमती अंजना तिवारी, श्री सूर्यकांत शर्मा और श्रीमती पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने हेतु जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया।

  • थाना बेलबाग क्षेत्र में गलगल चौकी पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मधु यादव की मौजूदगी ने अभियान को विशेष पहचान दी। उन्होंने अपने भाषण में युवाओं से अपील की कि वे खेलों की ओर अग्रसर हों और नशे से दूर रहें।

  • थाना कटंगी में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। जागरूकता हेतु डिजिटल वीडियो भी दिखाए गए जिनमें वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठित जनों के संदेश शामिल थे।

  • थाना ग्वारीघाट में नाव घाट पर नाविकों को समझाइश दी गई, जबकि थाना सिहोरा, खमरिया, सजवानी नगर और तिलवारा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • थाना कैंट क्षेत्र के एपीएन कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे से होने वाली सामाजिक और आर्थिक क्षति के बारे में विस्तार से बताया गया।

जागरूकता रथ की अनूठी पहल

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रथ/वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर पोस्टर, ऑडियो संदेश, पंपलेट वितरण और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैला रहा है। इस रथ में लगे फ्लैक्स, स्लोगन और ऑडियो संदेशों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित किया।

नशा नहीं, नई सोच – यही है अभियान का मूल उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को नशे के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर एक नई सोच का संचार करना है। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading