July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

देवघर: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 9 की मौत, 21 घायल

accident in jharkhand

देवघर, 29 जुलाई। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल के अलावा नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई।

कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई हैं, जबकि कुछ लोग पूरी तरह सुरक्षित भी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे हैं।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading