21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भोपाल ड्रग्स कांड : यासीन मछली को 1 अगस्त तक जेल, रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट का फैसला

भोपाल 31 Jully । राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन अहमद उर्फ मछली को 1 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है। आज यासीन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

बता दें कि यासीन और उसके चाचा शाहवर मछली के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया है कि यासीन न केवल ड्रग्स तस्करी में शामिल था, बल्कि अवैध हथियारों की तस्करी और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन अपराधों में भी लिप्त था। उसके मोबाइल और मैकबुक से कई आपत्तिजनक वीडियो और चैट्स बरामद हुए हैं, जो इस पूरे नेटवर्क की गहरी परतें खोल रहे हैं।

पुलिस ने यासीन के नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है, और जांच में राजस्थान, मुंबई, और पंजाब से ड्रग्स की सप्लाई के कनेक्शन भी सामने आए हैं। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, क्योंकि यासीन के पिता शफीक मछली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हैं। पुलिस अब यासीन और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment