July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – निगम शालाओं के 45 अतिथि शिक्षकों को मिली पढ़ाने की अनुमति, अमृत 2.0 योजना में संशोधन प्रस्ताव समेत कई विषयों पर एम.आई.सी. की बैठक में निर्णय

Jabalpur News Today – महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” की अध्यक्षता में 30 जुलाई को नगर निगम कार्यालय में मेयर इन काउंसिल (एम.आई.सी.) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में सबसे पहले नगर निगम की पांच उच्चतर माध्यमिक शालाओं में कार्यरत 45 अतिथि शिक्षकों को सत्र 2025-26 में भी पूर्व की तरह अध्ययन-अध्यापन कार्य जारी रखने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा, अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत वाले पूर्व कार्यों में आंशिक संशोधन प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले पंप लगाए जाने की योजना है, ताकि बार-बार पंप सुधारने की आवश्यकता न पड़े।

बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर के 69 भूखंडों की स्वीकृति और 30 भूखंडों के निरस्तीकरण संबंधी प्रस्ताव पर कानूनी सलाह लेकर निर्णय लेने के निर्देश महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार लीज और मुआवजे से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। जल विभाग से जुड़े मेंटेनेंस प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई और सालभर इन कार्यों के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए।

महापुरुषों के नाम पर विभिन्न मार्गों के नामकरण प्रस्ताव भी बैठक में पारित हुए, जिनमें एलआईसी कार्यालय के सामने रतन नगर तिराहे से कान्हा लेक व्यू तक की सड़क को “श्री सत्य सांई मार्ग”, न्यू कंचनपुर की सड़क को “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मिठाई लाल जायसवाल जी मार्ग”, तथा गोपाल होटल से इंडियन बैंक चौराहा तक की सड़क को “योगेन्द्र सिंह योगी जी मार्ग” नाम देने की मंजूरी दी गई। साथ ही तिलवारा घाट स्थित चबूतरे पर “भगवान श्री सहस्त्रबाजू जी महाराज” और अंधमूक बायपास स्कूल प्रवेश द्वार के पास “आद्य जगदगुरू रामानंदाचार्य जी” की मूर्ति स्थापना के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

महापौर ने यह भी निर्देश दिए कि शहर में पेड पार्किंग के लिए पूर्व में चिन्हित स्थानों का परीक्षण कर उपयुक्त स्थल ही चयनित किया जाए। बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य, निगम के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार; 84,870 रुपये और ताश की गड्डियां जब्त

Newsdesk

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गरिमामय छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

Newsdesk

बी.फार्मा आठवें सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में अपभ्रंद भाषा का प्रयोग, NSUI का विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading