20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

नहीं जानते कि काम पर कब वापस जा सकेंगे : एमी ली

Amy Lee,

नई दिल्ली, 3 मई| प्रमुख अमेरिकी रॉक बैंड इवान्सेन्स की प्रमुख गायक और सह-संस्थापक एमी ली कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

ली ने आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, “यह मुझे चिंतित करता है। यह बहुत अजीब है कि यह हम नहीं जानते कि न जाने कब हम अपने दोस्तों को फिर से देख सकेंगे या काम कर सकेंगे। मेरे 5 साल के बच्चे को यह समझाना मुश्किल है कि वो कब स्कूल वापस जा सकेगा। मैं अपने बचपन के बारे में याद कर रही हूं।”

ली को लगता है कि संगीत “चिकित्सीय” है और चल रहे स्वास्थ्य संकट के दौरान यह आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “वैसे तो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से संगीत बनाना एक थैरेपी की तरह है,क्योंकि मैं संगीत से बहुत प्यार करती हूं। मुझे इस समय वाकई संगीत की बहुत आवश्यकता है। इससे मुझे अकेलापन नहीं लगता। इसी तरह प्रशंसकों के लिए नया संगीत बनाना मुझे बहुत खुशी देता है।”

हालांकि, वैश्विक लॉकडाउन के कारण कई परियोजनाओं को रोक दिया गया है। इवान्सेन्स ने इस वर्ष अपने आगामी एल्बम ‘बिटर ट्रथ’ और ‘वेस्टेड ऑन यू’ गीत लॉन्च करने का वादा कायम रखा है। एक वीडियो क्लिप में इवान्सेन्स का हर सदस्य को अपने घरों में आइसोलेशन में दिखाया गया है। 23 अप्रैल को भारत में वीएच 1 इंडिया पर ‘वेस्टेड ऑन यू’ का विशेष प्रीमियर हुआ था।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment