20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हैदराबाद के खजाना ज्वैलरी स्टोर में दिनदहाड़े डकैती, 6 बदमाश बंदूक लेकर घुसे; गोलीबारी की

Hyderabad News,12 अगस्त। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े डकैती का मामला सामने आया है, जिससे लोग दहशत में हैं। घटना चंदानगर की है, जहां खजाना ज्वेलरी स्टोर में मंगलवार सुबह 10 बजे 6 बदमाश बंदूक लेकर दाखिल हो गए और डकैती को अंजाम दिया। उन्होंने विरोध जताने पर गोलीबारी की, जिसमें स्टोर का उप-प्रबंधक घायल हो गए हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुबह स्टोर खुलने के कुछ देर बाद ही 6 लोग स्टोर में घुस गए और कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर लॉकर की चाबियां मांगीं। कर्मचारियों के मना करने पर बदमाशों ने 2 राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली उप-प्रबंधक के पैर में लगी है। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए और सोने के आभूषणों से भरे डिस्प्ले केस को तोड़कर कीमती सामान ले गए। उन्होंने कर्मचारियों पर भी हमला किया। वे जहीराबाद की ओर फरार हुए।

कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। अधिकारियों ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए 10 विशेष टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने राज्य सीमाओं को सील कर दिया है। राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद व्यापारी चिंता में हैं। पुलिस ने दुकान मालिकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ाने और दुकानों के खुलने और बंद होने के समय सतर्क रहने का आग्रह किया है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment