20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को किया समर्पित

Jabalpur News Today। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के माहौल को और प्रबल बनाने के लिए उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई और इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के तहत विधानसभा के पांचों मंडलों से अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकलीं, जो विधायक कार्यालय सेवा सदन पर पहुंचकर एकजुट हुईं। इसके बाद सभी प्रतिभागी तिरंगा यात्रा के रूप में विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे, जहां माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

यात्रा के दौरान उत्साह और देशभक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। तिरंगे झंडे, देशभक्ति के नारे, ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सपन यादव, योगेश बिलोहा, दिलीप पटेल, पवन तिवारी, शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप ड्योढिया, दिलीप दुबे, राजकुमार गुप्ता, पिंटू पटेल, रूपराम पटेल, पार्षद रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेंद्र यादव, कमलेश अग्रवाल, वर्षा मनोज सेन, ज़रताज अहमद, मधुबाला राजपूत, लवलीन आनंद, सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा विद्येश भांपकर, रेण्डु कोरी, अतुल जैन, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, शरद विश्वकर्मा, अंकित पाठक, रवि रैकवार, सनी सोनकर, प्रणीत वर्मा, रंजीत पटेल, विनोद गुप्ता, राजेश तिवारी, रवि मोहन संतोषी, शुभम साहू, शुभम रजक, हर्षित राय, साहिल समुंदरे, प्रचेत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित यह यात्रा हमारे सैनिकों और शहीदों के सम्मान में है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment