20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सस्ती कार के चक्कर में 39 लाख की ठगी, इंदौर के कारोबारी से कार और एनओसी दोनों गायब

Jabalpur News Today। कार खरीदने-बेचने के नाम पर एक कारोबारी से 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इंदौर निवासी बिहारीलाल मित्तल ने आरोप लगाया है कि भोपाल और जबलपुर के दो व्यक्तियों ने मिलकर उसे फर्जी सौदे में फंसा दिया, जिससे वह न केवल अपनी गाड़ी से हाथ धो बैठा, बल्कि तय समय में एनओसी भी नहीं मिली।

अधारताल पुलिस के अनुसार, पीड़ित की मुलाकात वर्ष 2024 में भोपाल निवासी हासिम से हुई थी, जिसने उसे जबलपुर के सैयद अली अब्बास नकवी उर्फ शिबू से मिलवाया। 18 अप्रैल 2024 को अधारताल तिराहे के पास फार्च्यूनर कार (एमपी 20 ZL 2909) का सौदा 38 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ। राशि का भुगतान नकद और ऑनलाइन माध्यम से किया गया, साथ ही यह शर्त रखी गई थी कि छह माह के भीतर कार की एनओसी दी जाएगी।

पीड़ित का कहना है कि समय बीत जाने पर भी न एनओसी मिली, न कार उसके पास रही। आरोप है कि आरोपी शिबू कार वापस ले गया और अब न तो वाहन लौटा रहा है, न ही रकम। कई बार मांगने पर भी कोई समाधान नहीं मिला, जिसके बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment