20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर-दिल्ली के बीच बढ़ी वेटिंग, पमरे चलाएगा स्पेशल ट्रेन – देखें टाइम टेबल

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने जबलपुर और हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप के लिए संचालित होगी, जिसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।

यह स्पेशल ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्री किसी भी आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

टाइमिंग – जबलपुर से हज़रत निज़ामुद्दीन (01707)
तारीख – 14 एवं 17 अगस्त 2025
प्रस्थान – शाम 6:30 बजे, जबलपुर
कटनी मुड़वारा – 7:50 रात / 8:00 रात
दमोह – 9:30 रात / 9:32 रात
सागर – 10:45 रात / 10:50 रात
झांसी – 3:25 सुबह / 3:35 सुबह
ग्वालियर – 4:50 सुबह / 4:55 सुबह
आगरा कैंट – 7:45 सुबह / 7:50 सुबह
मथुरा – 9:00 सुबह / 9:02 सुबह
आगमन – 11:10 सुबह, हज़रत निज़ामुद्दीन

टाइमिंग – हज़रत निज़ामुद्दीन से जबलपुर (01708)
 तारीख – 15 एवं 18 अगस्त 2025
प्रस्थान – दोपहर 12:30 बजे, हज़रत निज़ामुद्दीन
मथुरा – 2:18 दोपहर / 2:20 दोपहर
आगरा कैंट – 3:40 शाम / 3:45 शाम
ग्वालियर – 6:20 शाम / 6:25 शाम
झांसी – 9:35 रात / 9:40 रात
सागर – 2:15 रात / 2:20 रात
दमोह – 3:30 रात / 3:35 रात
कटनी मुड़वारा – 6:00 सुबह / 6:10 सुबह
आगमन – 8:10 सुबह, जबलपुर

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment