24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चुनाव के ऐलान से पहले ममता बनर्जी ने घोषणाओं की लगाई झड़ी

कोलकाता, 26 फरवरी (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल शहरी रोजगार योजना के तहत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह अकुशल श्रमिक के लिए पहले के 144 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दिया गया है। वहीं अर्ध-कुशल श्रमिक के लिए इसे 172 रुपए से बढ़ा कर 303 रुपए कर दिया गया है। जबकि कुशल श्रमिक के लिए 404 रुपये कर दिया गया है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुल 56,500 कर्मचारी (40,500 अकुशल, 8000 अर्ध-कुशल, 8000 कुशल) इससे लाभान्वित होंगे।

ममता बनर्जी ने कहा, “ये वेतन ग्रामीण श्रमिकों के बढ़े हुए वेतन (मनरेगा अकुशल और अर्ध-कुशल) के साथ तालमेल खाते हैं।”

उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट वित्तीय वर्ष 2021 और वित्तीय वर्ष 2022 में उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading