May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नदी उद्गम स्थलों पर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने की पूजा-अर्चना और पौधारोपण जल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं : प्रह्लाद सिंह पटेल

डिंडौरी, 5 सितम्बर 2025। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के केन्द्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार को जिले के विभिन्न नदी उद्गम स्थलों पर पूजा-अर्चना और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:40 बजे ग्राम छीरमाड़ा, पंचायत चौरादादर पहुंचे, जहां उन्होंने तुरई नदी उद्गम स्थल पर पूजा कर पौधारोपण किया। दोपहर 12:30 बजे वे ग्राम बंगला दादर, जनपद पंचायत करंजिया पहुंचे और सोनतीरथ नदी उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां भी उन्होंने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मंत्री पटेल ग्राम देवरगढ़, जनपद पंचायत मेहंदवानी पहुंचे, जहां उन्होंने दनदना नदी उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जलस्रोतों की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि यही आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।

सभा को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम-ग्राम में तालाबों का निर्माण करा रहा है, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन मिशन होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही यह सफल हो सकता है। छोटे-छोटे नदी-नालों को संरक्षित रखकर वर्षा जल का संचयन करना होगा। वृक्षारोपण जलस्तर बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य है।”

इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जनप्रतिनिधि श्री मधुवन धुर्वे, श्री राजकुमार मोंगरे, श्री दिलीप ताम्रकार, रितुराज टांडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading