19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर – चूहों के कुतरने से हुई मौत पर प्रकरण दर्ज

इंदौर, 8 सितंबर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के कुतरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों चूहों के कुतरने से दो नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे; बाद में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर जमकर सियासत भी हुई और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर रिपोर्ट भी तलब की। अब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि एक बच्ची धार जिले की रहने वाली थी और उसे उपचार के लिए इंदौर लाया गया था। इंदौर में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी, उसके चलते उसका मर्ग कायम कर पूरे मामले में जांच के लिए डायरी धार भेजी गई है। धार पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच करेगी।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से ही हुई बच्चों की मौत के बाद जन स्वास्थ्य अभियान ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद आयोग की ओर से कलेक्टर को नोटिस जारी किया गया और रिपोर्ट तलब की गई है। इस मामले पर सरकार ने भी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमवाय अस्पताल में हुई घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के राजेंद्र नगर स्थित आवास के कार्यालय में चोरों ने धावा बोला था। इस मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

एडीशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया है कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज में पांच लोग नजर आ रहे हैं। इन सभी के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए आसपास के अन्य सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्दी ही पहचान कर ली जाएगी। आशंका इस बात की है कि ये आरोपी बाहर के गैंग के सदस्य हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जांच को खतरा भी बताते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment